आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक बधाई।
मैं ऐसी स्वतंत्रता का सपना देखता हूँ, जहाँ सभी नागरिक कदम से कदम मिलाकर साथ-साथ चलने लिए आज़ाद हों ताकि वे राष्ट्र निर्माण में योगदान दे सकें। जहाँ न कोई आपको पीछे धकेल सके और न ही आप किसी और को।
स्वतंत्रता के इस सपने में मैं देख रहा हूँ जहाँ मन, वाणी और कर्म से कोई किसी का पराधीन न हो। सोचने, बोलने, अपने फैसले ले सकने के लिए सब आज़ाद हों , लेकिन स्वतंत्रता स्वच्छंदता न बन जाए।
जहां हमारी बुद्धियां अज्ञानता, पाखंड, ढोंग और अंधविश्वासों से मुक्त हों, और हृदय, हर तरह के भेदभाव, अलगाव, घृणा और हिंसा से मुक्त हों।
जहां सबसे गरीब और हाशिए के बाहर धकेले गए लोगों की बेटियाँ और बेटे देश के सबसे शक्तिशाली और अमीर लोगों के बच्चों की तरह सपने देख सकने के लिए आज़ाद हों और उन्हें पूरा करने का अवसर मिल सके। ईश्वर हमें ऐसी आज़ादी का सपना पूरा करने की शक्ति और सामर्थ्य दे।
Thread
Nenhum Voo ainda