Thread

k_satyarthi
गणतंत्र दिवस पर आप सबको मेरी हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ। मुझे गर्व है कि मैं दुनिया के इस सबसे बड़े और महान लोकतंत्र का नागरिक हूँ। महान गणतंत्र एक ऐसे बगीचे की तरह होता है जिसमें अलग-अलग प्रकार के, अलग-अलग रंगों के और अलग-अलग सुगंधों के फूल साथ-साथ खिलकर पूरी मानवता को खुशियाँ बाँट सकें। ईश्वर हमें स्वयं खाद, पानी, मिट्टी, हवा और रोशनी बनकर अपने इस बगीचे को अक्षुण्ण रखने की शक्ति दे और हम भारत की धरती से करुणा का वैश्वीकरण करें। Happy #RepublicDay2026

Nenhum Voo ainda