Thread

कल मेरी हिंदी पुस्तक 'करुणा - समाधान की शक्ति' का लोकार्पण और उस पर गंभीर परिचर्चा हुई। यह पुस्तक मेरे जीवन की सबसे महत्वपूर्ण शिक्षाओं में से एक है। मैं राज्यसभा के उपसभापति आदरणीय हरिवंश जी, डॉ. पुरुषोत्तम अग्रवाल, बहन नासिरा शर्मा, डॉ. वेद प्रकाश, भाई संकेत उपाध्याय और एमिटी विश्वविद्यालय का आभारी हूं। मैं देश-विदेश के सुधी पाठकों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने अंग्रेजी में प्रकाशित मेरी मूल पुस्तक, 'करुणा - द पावर ऑफ कंपैशन' को असीमित प्यार दिया। चंद महीनों में ही इसका पहला संस्करण समाप्त हो गया था। आशा है कि करुणा को दया, कृपा, संवेदना जैसी नाजुक भावनाओं की तरह नहीं, बल्कि एक परिवर्तनकारी क्रियात्मक शक्ति की तरह पारिभाषित करने का यह प्रयास आपको पसंद आएगा। @harivansh1956 @sanket @puru_ag @AmityUni @HarperCollinsIN @kunzum @KSCFIndia @as_satyarthi

Nenhum Voo ainda