Thread

सभी बहनों और भाइयों को रक्षाबंधन पर बहुत-बहुत शुभकामनाएं। आइए, हम संकल्प लें कि सभी बहनें और भाई एक-दूसरे की रक्षा और परस्पर सहयोग करने के काबिल बनें। आज श्रावणी का पवित्र पर्व भी है। यह पुरातन काल से स्वाध्याय, मनन-चिंतन और आत्मावलोकन का त्यौहार माना जाता है। इसे याद रखने की सबसे ज़्यादा ज़रूरत है। हमने बालाश्रम परिवार में श्रावणी का यज्ञ करके एक दूसरे को राखियाँ बांधीं। विदिशा से अपनी दीदी द्वारा भेजी गई राखी बंधवाई और वीडियो कॉल पर आशीर्वाद लिया। उनके साथ पिछली राखी का एक चित्र भी पोस्ट कर रहा हूँ।

Nenhum Voo ainda