Thread

आज हम पूर्वी एशियाई देश तिमोर-लेस्ते की राजधानी दिल्ली पहुँचे। यहाँ आज से 'साइंस फॉर डेवलपमेंट समिट' आयोजित हो रहा है। अपने देश को भयानक हिंसा और कलह से निकालकर सौहार्द और शांति के रास्ते पर लाने वाले महामहिम राष्ट्रपति रामोस होर्ता स्वयं नोबेल पुरस्कार प्राप्तकर्ता और कई वर्षों से हमारे परिवार के मित्र हैं। इस कार्यक्रम में विज्ञान विषयों के 16 अन्य नोबेल लौरिएट्स मौजूद हैं और प्रमुख अतिथि के तौर पर भूटान की राजकुमारी महामहिम सुश्री सोनम डेचन वांगचुक हैं। राष्ट्रपति जी के निजी आवास में राजकुमारी जी, सुमेधा जी और उनके साथ अंतरंग बातचीत और भोजन के बाद उन्हें गणेश जी की संगमरमर की प्रतिमा भेंट की। इसे हमारे एक बाल मित्र गांव के पूर्व बाल सरपंच युवक ने स्वयं निर्मित की है।

Nenhum Voo ainda