आज भारत में 61वाँ बाल दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन केवल उत्सव मनाने की रस्म अदायगी करने का नहीं, बल्कि नैतिक ज़िम्मेदारी और जवाबदेही का दिन है। बच्चों के अधिकारों की रक्षा के क्षेत्र में अपनी उपलब्धियों पर गर्व करने के अलावा आत्मालोचना और आत्ममंथन का दिन भी है।