Thread

जंगल में जानवरों और पक्षियों की एक अनोखी महापंचायत हुई। सबने एक प्रस्ताव पारित करके ईश्वर का धन्यवाद किया कि मनुष्य की तरह, उन्हें इतनी बुद्धि नहीं दी कि वे बंदूकें, बारूद, मिसाइलें या न्यूक्लियर बम बना सकें। वह भी दूसरों से खतरे का झूठा डर फैलाकर। दूसरे प्रस्ताव में कहा गया कि मनुष्यों के राज से तो जंगल-राज ही अच्छा है, क्योंकि मनुष्य अपने राज में नैतिकता और कानून बनाते हैं, फिर अपने अहंकार और फायदे के लिए, उन्हें बेहिचक तोड़ते रहते हैं। पंचायत के तीसरे प्रस्ताव में पक्षियों को सम्मानित किया गया, क्योंकि अब तक वे किसी भी देश की सीमा को नहीं पहचानते, और न ही कभी किसी मंदिर, मस्जिद या गिरजाघर के शिखर पर उड़कर बैठ जाने में परहेज़ करते।

Nenhum Voo ainda